दमोह/ मप्र

आयोध्या उत्तरप्रदेश में श्रीराम मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। इस अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों पर बड़े कार्यक्रम, समारोह, जुलूस व प्रभातफेरी आदि की संभावनाओं को देखते हुये  22 जनवरी 2024 तथा 26 जनवरी 2024 (गणतंत्र दिवस) को मध्यप्रदेश शासन द्वारा “शुष्क दिवस” घोषित करने के आदेश जारी किये गये है।

            इसी तारतम्य में कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने जिले की फुटकर बिक्री की मदिरा दुकानों की निष्पादन व्यवस्था वर्ष 2023-24 की कंडिका क्रमांक 37.1 अनुसार 22 जनवरी 2024 को संपूर्ण दिवस एवं 26 जनवरी 2024 (गणतंत्र दिवस) के लिए “शुष्क दिवस” घोषित किया है।

            उन्होंने दमोह जिले के मदिरा के सभी फुटकर विक्रय केन्द्र यथा लायसेंस सी.एफ.एल.-1, एफ.एल.-2 बार, एफ.एल.-3 बार एवं भांग दुकान दमोह तथा थोक विक्रय केंन्द्र देशी मदिरा मद्यभाण्डागार दमोह एवं हटा को उक्त सम्पूर्ण दिवस के लिए बंद रखा जायेगा तथा मदिरा का क्रय-विक्रय व परिवहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!