दमोह। एमपी
दमोह जिले के थाना गेसाबाद अंतर्गत ग्राम दादपुर में बीते चार पांच दिनों से एक नीम के पेड़ से दूधिया तरल पदार्थ निकल रहा है जिसे आस पास के लोग देवीय चमत्कार मान कर पेड़ की पूजा अर्चना कर रहे है। 

हालाकि विज्ञान के दृष्टि से देखे तो वृक्ष में जाइलम के फटने से ऐसा होता है, जाइलम द्वारा पौष्टिक तत्व को तना तक पहुंचाया जाता है। वहां से फ्लोएम द्वारा पेड़ की टहनियों व पत्तियों तक इसे पहुंचाने का कार्य किया जाता है। कोशिकाओं द्वारा यह कार्य संपन्न होता है। जाइलम के फटने के कारण नीम के पेड़ से दूध जैसा तरल पदार्थ निकलता है। जो अक्सर देखने मिल जाता है।













