दमोह।एमपी
अयोध्या में भगवान श्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या के साथ देशभर के मंदिरों में पूजा, अर्चना और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
हटा ब्लाक के मड़ियादो में ऐतिहासिक श्री धनुषधारी सरकार मंदिर में भी सोमवार प्रातः बेला से श्रीराम यज्ञ शुरू किया गया । पंडितो द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्रीराम यज्ञ कराया ज जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए हैं।
अयोध्या में भगवान राम जी की प्राण प्रतिष्ठा के मुहूर्त के समय यहां भी हवन,पूजन के साथ गर्भगृह में भगवान श्रीराम का आभिषेक पूजन सम्पन्न हुआ,उसके बाद प्रसादी वितरण के वाद सुंदरकांड आयोजन किया गया।
कटरा मोहल्ले से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कलश यात्रा के साथ श्रीराम जी के जयघोष करते हुए धनुषधारी मन्दिर पँहुचे, मोटे महादेव मंदिर से भी रामधुन मण्डली मन्दिर पहुंची और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुई।
जानकी रमण मन्दिर और मारुति भवन अखाड़ा में भी धार्मिक आयोजन– स्थानीय जानकी रमन सरकार जी मन्दिर में भजन संध्या का कार्यक्रम हुआ और पूजा अर्चना की गई
मारुति भवन अखाड़ा समिति मे सुंदरकांड आयोजन किया गया।













