दमोह।एमपी
वन्य प्राणी के हमले से किसान घायल,तेंदुआ के हमले की आशंका
दमोह जिले के पटोहा ग्राम में एक व्यक्ति वन्य जीव के हमले में घायल हो गया थाना हिंडोरिया के बिलाई चौकी अंतर्गत किसान जगदीश पटेल को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार जारी है, प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना दमोह रेंज अंतर्गत पटोहा गांव की बताई गई है,
अभी यह स्पष्ट नहीं है को किस जानवर द्वारा हमला किया है लेकिन हमले की आशंका तेंदुआ पर जताई जा रही है। सूचना के बाद दमोह रेंज और हटा रेंज का स्टाफ घटना स्थल के लिए पहुंचा है और मौके पर सर्च कर रहे हैं। मामले में दमोह वन मंडल अधिकारी महेंद्र सिंह उईके, एसडीओ दमोह आरसी चौबे के अलावा दमोह रेंजर विक्रम चौधरी और हटा रेंजर ऋषि तिवारी भी नजर रखे हुए हैं।













