वाहन चेकिंग अभियान 44 वाहनों का चालान अनफिट वाहनों से 12750 रूपये समन शुल्क वसूला गया।
दमोह :मडियादो, रविवार मकर संक्रांति पर पर रजपुरा पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें 44 वाहनों का चालान काटा एवं अनफिट वाहनों से 12750 ₹ समन शुल्क वसूला
थाना प्रभारी रजपुरा राजीव पुरोहित ने बताया वाहन चेकिंग के दौरान आज 200 वाहन चेक किए गए जिसमें अनफिट वाहनों पर कारवाई की गई अनफिट वाहनों से 12750 रुपए शमन शुल्क वसूला गया एवं 44 वाहनों पर कार्रवाई की गई है ।अभियान आगे भी जारी रहेगा फोर व्हीलर वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाना एवं दुपहिया वाहनों के चालकों को हेलमेट लगा कर चलने के फायदे बताएं।













