खेतों में फसलों के पत्तों पर जम रही बर्फ

दमोह:अचानक मौसम में आये बदलाव के बाद एक बार फिर शीत लहर का कहर देखने मिला है।  हालात ऐसे है कि खेतों में फसलों के पत्तों पर प्रात: बर्फ जमी देखने मिली।

गलन और  ठंड से लोग हलाकान है रविवार  सुबह मडिय़ादो साहित क्षेत्र में कई स्थानों पर फसलों के पत्तों पर ओश की बूंदे बर्फ में बदल गई हलाकी गनीमत है अभी तक कही  से पाला जैसे कोई खबर नहीं प्राप्त हुई है। लोग ठंड के कारण परेशान है शीत लहर के कारण गलन बड़ रही है जिससे लोग गर्म कपड़ों और आलाव का सहारा ले रहे है। मडिय़ादो क्षेत्र में ठंड के कारण मवेशियों की मौत की खबरे भी सामने आ रही है क्षेत्र कई मवेशी मृत अवस्था में सडक़ के किनारे पड़े देखने मिल रहे है सबसे खराब स्थिती आवारा मवेशियों की देखने मिल रही है।

कोहरे से फसलों को नुकसान– किसानों की माने ठंड से जहां फसलों को फायदा होगा वहीं कोहरे से फसलों के फूल प्रभावित होगें इस समय अधिकांश फसले फूलावस्था पर है जो कोहरे से प्रभावित हो रही है।

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!