एम.एस. शेरा को बेस्ट फील्डर का खिताब मिला
दमोह।एमपी
हिण्डोरिया:- ग्राम हिनौती में आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबला में हिंडोरिया इलेवन की टीम ने आयोजक हिनौती की टीम को उसी के मैदान मे उसी की समर्थक जनता के सामने हराकर चमचमाते हुये सरपंच कप पर कब्जा जमाया।
टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हिनौती की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 175 का विशाल स्कोर बनाया। हिण्डोरिया की ओर से मक्खन विश्वकर्मा ने चार विकेट रवि एवं सतीश विश्वकर्मा ने दो-दो विकेट एवं पप्पू एवं शरद चौरसिया ने एक-एक विकेट हासिल किया। जवाब में हिंडोरिया की टीम ने मात्र 7 विकेट होकर नियत लक्ष्य को 13 ओवर मे हासिल कर लिया गया। जिसमे रवि ने 65 रन ,सतीश ने 42 रन एवं राहुल ने 25 रनों का बहुमूल्य योगदान दिया। फाइनल मैच का मैन ऑफ द मैच रवि एवं मैन ऑफ द सीरीज मक्खन विश्वकर्मा हिंडोरिया को दी गई। वहीं हिंडोरिया टीम के एम.एस. शेरा को बेस्ट फील्डर के अवार्ड से नवाजा गया। मुख्य अतिथि राघवेंद्र सिंह जिला पंचायत सदस्य , जितेंद्र सिंह-सरपंच हिनौती, जगत सिंह बीडीसी, अंपायर गब्बर सिंह, दीपक सिंह, स्कोरर जितेंद्र विश्वकर्मा एवं कमेंटेटर सौरभ सिंह मौजूद रहे।













