एनिमिया मुक्त भारत कार्यशाला संपन्न
हटा दमोह
सिविल अस्पताल हटा के मीटिंग हॉल में एसडीएम रीता डहेरिया की अध्यक्षता एवं सीबीएमओ हटा डॉ.अमन श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में अंतर्विभागीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यरूप से नोडल विभाग स्वास्थ्य विभाग ,शिक्षा विभाग,महिला बाल विकास विभाग से कर्मचारियों की उपस्थिति रही! बैठक की शुरुआत एनिमिया मुक्त भारत कार्यक्रम को विस्तार से समझाते वक्ताओं ने कहा कि एनिमिया मुक्ति के लिए जरूरी है कि शुद्ध भोजन एवं पौष्टिक भोजन करें, जिसे पीपीटी के माध्यम से दिखाया गया । सीबीएमओ डा. अमन श्रीवास्तमव ने एनिमिया से संबंधित जानकारी देते हुए कहा कि आयरन गोली एवं सीरप के डोज़ से एनिमिया से मुक्ति मिल सकती है।
बीपीएम हटा विक्रम सिंह द्वारा एनिमिया की रिपोर्टिंग संबंधित विषय पर जानकारी दी गयी । बैठक के अंत में एसडीएम रीता डहेरिया द्वारा सभी मैदानी वर्कर से आपसी सामंजस्य बनाकर कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया । सभी आशा सुपरवाईजर को पर्याप्त स्टॉक समय से माँग एवं सभी जगह दावा पहुँचे इस संबंध में निर्देशित किया गया।













