दमोह।एमपी
हटा के स्थानीय बी टी आई ग्राउंड पर चल रहे आयुष्मान कप के फाइनल मुकाबले में स्टार इलेवन ने एन एस हटा को 40 रन से हराकर खिताब हासिल किया । 
' '
स्टार इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर के मैच में 9 विकेट खोकर 163 रन बनाए जिसमे राजा चक्रवर्ती ने 43 और आमिर ख़ान ने 34 रन का योगदान दिया, जवाब में उतरी एन एस हटा ने अपने सभी विकेट खोकर 123 रन ही बना सकी । मेन ऑफ द मैच का पुरस्कार आमिर खान को दिया गया उन्होंने 34 रन और 4 विकेट लिए, बेस्ट बल्लेबाज़ का पुरुस्कार सनी तिवारी को दिया गया और मेन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार अंकू परिहार को दिया गया । विजेता टीम को 30000 नकद और ट्रॉफी दी गई जबकि उपविजेता को 11000 नकद और ट्रॉफी दी गई ।












