दमोह। एमपी

' '
दमोह जिले के मड़ियादो थाना क्षेत्र में मड़ियादो बर्धा मार्ग पर मोटर साईकिल एक दूसरे में टकरा गई , हादसे में दोनों बाईक सवार चालक घायल हो गए जिन्हें एम्बुलेंस द्वारा मड़ियादो अस्पताल लाया गया। घायल मज्जू राजपालि निवासी तिदनी, मड़ियादो से तिदनी जा रहा था दूसरा घायल अज्जू पटेल निवासी मड़ियादो, जो बर्धा से मड़ियादो की ओर आ रहा था। हादसे में दोनो चालक घायल हो गए। उक्त हादसा मड़ियादो पंप हाउस के पास हुआ है । मड़ियादो अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद 108 एम्बुलेंस सेवा से हटा सिविल अस्पताल रेफर किया गया है। जहां दोनो का इलाज किया गया।












