दमोह/ पन्ना – ईको पर्यटन बोर्ड द्वारा अनुभूति शिविर कार्यक्रम के तहत पन्ना टाईगर रिजर्व के मड़ियादो वनपरिक्षेञ द्वारा बफरजोन के चौरईया में अनुभूति शिविर का आयोजन किया गया.जिंसमे हाईस्कूल मड़ियादो, हाई स्कूल कलकुआ के 125 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया क्षेत्र संचालक बृजेन्द्र झा, अधीक्षक केन घड़ियाल राजवेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में वनपरिक्षेञ अधिकारी मड़ियादो बफ़र हृदेश हरि भार्गव,मास्टर ट्रेनर मनीष रावत,भवानीदीन पटेल ने यंहा विद्यार्थियों को वनक्षेत्रों की सैर कराते हुए वन,वन्य जीवों , भौतिक परिस्थितियों, यंहा वन्य जीवों के लिए जीवनदायिनी बराना नदी आदि से अवगत कराया।
भृमण के दौरान छात्र छात्राओं ने जंगल और वन्य जीवों की उपस्थिति के विषय मे प्रश्न भी किए वन अमले ने बताया कि चोरईया क्षेत्र में तेंदुए,भालू,सांभर सहित नीलगाय,चीतल,भेड़िया और विभिन्न प्रजाति के गिद्ध पाए जाते हैं। शिविर स्थल पर विद्यार्थियों को जलपान,भोजन उपरान्त यंहा बफरजोन प्रबंधन की ओर से केप,बैग आदि उपहार भेंट करते हुए छात्र छात्राओं को पेन, पेपर सीट,कलर आदि प्रदान कर चित्रकला,निबंध लेखन,सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताये आयोजित कराई गई.जिनमें भाग लेने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में सहायक परिक्षेत्र अधिकारी बीएस कोल,सीपी प्यासी,वनरक्षक ऋषि पटेरिया, सन्तोष सेन,सुधाकर पांडे,रामगोपाल अहिरवार,वीरेश खटीक, भूपेंद्र पटेल, मुलायम सिंह आदि सहित शिक्षक सुरेशचंद्र मिश्रा,ममता छिरोलया, श्रीराम यादव की उपस्थिति रही।













