राईपुर घाटी पर ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी जटाशंकर धाम जा रहे थे श्रद्धालु।

छतरपुर।एमपी

पन्ना जिले से छतरपुर जिला के जटाशंकर धाम जा रहे श्रद्धालु एक बड़े हादसे का शिकार हो गए। बिजावर किशनगढ़ मार्ग पर राईपुरा की घाटी पर ट्रैक्टर ट्रॉली अनिंत्रित हो कर पलट गई जिसमें करीब दो दर्जन लोग घायल हुए हैं, एवम् दो व्यक्तियों की मौत हो गई।

मरने वालों के नाम अंशुल पटेल 11वर्ष श्यामलाल पटेल उम्र 55वर्ष निवासी गरयारी थाना सिमरिया जिला पन्ना से जटाशंकर धाम भंडारे में सामिल होने आ रहे थे जो रास्ते में राईपुरा की घाटी पर ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में 35 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए 108 की मदद से बिजावर लाया गया।

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!