विशाल रजक तेंदूखेड़ा।दमोह

वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बाघ और जानवर है बड़ी तादाद में इन पर शिकारियों की नजर
'
IMG_20240819_154849
Picsart_26-08-13_15-04-08-358
Picsart_26-08-13_15-14-41-068
Picsart_26-08-13_15-12-22-148
Picsart_26-08-13_16-06-22-812
Picsart_26-08-13_16-05-09-691
Picsart_26-08-14_09-48-34-309
Picsart_26-08-14_09-51-32-871
Picsart_26-08-14_09-59-24-288
Picsart_26-08-14_09-57-18-780
Picsart_26-08-14_10-21-36-727
Picsart_26-08-14_10-20-29-451
previous arrow
next arrow
'

वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बाघ और अन्य जानवर भी बड़ी तादाद में है। जिनका शिकार करने शिकारी फिराक में रहते हैं। इसी तरह के तीन शिकारियों को वन अमला ने पकड़ा है। जिन पर वन्यप्राणी सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही करके कोर्ट में पेश किया गया है। जहां से तीनों को जेल भेजा दिया गया है मामला मुहली रेंज किआंखीखेड़ा बीट का है। जहां चार लोग एक खेत पहुंचे, जिनके हाथों में हथियार और बारूद था और ये चारों जंगली जानवर के शिकार करने कि फिराक में थे तभी इसकी जानकारी वन अमले को लग गई और उन्होंने घेराबंदी करके तीन आरोपियों को पकड़ लिया लेकिन एक शिकारी अंधेरे का फायदा उठाया भाग निकला। शिकारियों की जानकारी लगते ही मुहली रेजर ने पूरे मामले की जानकारी उच्च अधिकारियो को दी, उसके बाद निर्देश पर मुहली और झापन रेंजर के वन अमले ने घेराबंदी करके शिकारियो को पकड़ा, जिनके पास से बंदूक, बारूद, फंदा और अन्य सामग्री बरामद की है, जो तौन शिकारी पकड़े गए हैं, उनमें से 2 तेंदूखेड़ा ब्लॉक के रहवासी हैं, जबकि तीसरा आरोपी दमोह जिले का निवासी बताया जा रहा है।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर धरदबोचा

कार्यवाही को लेकर मुहली रेजर नीरज बिसेन ने बताया कि वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के अंतर्गत मुख्य वनसंरक्षक वन वृत सागर अनिल कुमार सिंह एवं डॉ. एए अंसारी उप-संचालक एवं उप-वनमंडल अधिकारी रहली के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में गेम परिक्षेत्र मोहली अंतर्गत बीट आंखीखेड़ा से लगे खेत में मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोग वन्यप्राणियों के शिकार के उद्देश्य से बंदूक के साथ अंदर बरकोटी हार तरफ गए हुए है। उक्त सूचना को संज्ञान में लेते हुए गेम परिक्षेत्र मोहली एवं झापन के वन अमले द्वारा मौका स्थल पर घेराबंदी कर आरोपियों क्रमशः खड़ी पिता पूरन रैकवार निवासी मुड़ेरी तहसील दमोह, राजेश पिता दामोदर लोधी निवासी मुहरा तहसील तेंदूखेड़ा एवं जीवन पिता जगदीश लोधी साकिन मुहरा तहसील तेंदूखेड़ा को मौके गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी घूमन पिता महेंद्र लोधी निवासी जमुनिया रात्रि में अंधेरे का फायदा उठाते हुए, मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है।

आरोपियों से बंदूक, बारूद व अन्य सामग्री जब्त

सुबह श्वान गैलिलियो की मदद से मौका स्थल से एक नग भरमार बंदूक, फंदे, छरें, बारूद, पोटाश, क्लिच वायर फंदा, जीआई तार बरामद कर जप्त कर वन अपराध प्रकरण क्रमांक 326/14 दिनांक दो फरवरी को वन्यप्राणी संरक्षण 1972 की विभिन्न धाराओ के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है एवं आरोपियो को न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
कार्रवाई में इनकी रही भूमिका
उक्त कार्यवाही में नीरज बिसेन वनक्षेत्रपाल गेम परिक्षेत्र अधिकारी मोहली, राजेंद्र राय परिक्षेत्र सहायक आंखीखेड़ा, हरिशंकर मिश्रा परिक्षेत्र सहायक झापन, मोहम्मद साकिर खान कार्यवाहक वनपाल, उमा प्रसाद गौड़ वनरक्षक, प्रीतम अहिरवाल डॉग हैंडलर, नरेंद्र भारती, अनुज स्वामी, सुंदरलाल जैन, मुलायम सींग आदिवासी सहित अन्य वन स्टाफ की भूमिका रही है।
प्रतिदिन हो रही गश्ती
वीरांगना टाइगर रिजर्व में उपवनमंडल अधिकारी के प्रभार में तेंदूखेड़ा उप-वनमंडल अधिकारी रेखा पटेल है। मामले को लेकर उन्होंने बताया कि गस्ती तो प्रतिदिन होती है लेकिन बीते दिन की रात्रि में ऊपर से सूचना प्राप्त हुई थी कि टाइगर रिजर्व में कुछ शिकारी बंदूक और अन्य सामग्री लेकर प्रवेश किया है, जिनका इरादा जंगली जानवर का शिकार करना है। सूचना मिलने के बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर घेराबंदी करके तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है एवं चौथा आरोपी अंधेरा का फायदा उठाकर भाग गया है। जिसकी तलाश जारी है।

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!