आकिब खान हटा।दमोह।एमपी
हटा विधायक और टी आई सिविल अस्पताल हटा पहुंचे
दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र के कुलुआ कला गांव में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लोकराम पिता विशाल कुर्मी उम्र 30 वर्ष बिजली सुधार कार्य कर रहा था। अचानक बिजली चालू होने से करंट लगा और घटनास्थल पर ही दुःखद मौत हो गई।

घटना से नाराज परिजन सिविल अस्पताल हटा मे म्रतक के पी एम होने से पहले कार्यवाही की मांग पर अड़ गए। सूचना पर हटा विधायक उमादेवी खटीक और टी आई मनीष मिश्रा पुलिस बल के साथ सिविल अस्पताल हटा पँहुचे और परिजनों से चर्चा कर कार्यवाही का भरोसा दिया तब परिजन पी एम को तैयार हुए।
परिजनों ने लाइनमेंन और बिजली अमले पर लापरवाही के आरोप लगाये है। बताया जा रहा म्रतक लोकराम पटेल लाइनमैन के कहने पर गांव में बिजली सुधार कार्य मे मदद करता था और सुधार के दौरान उसकी मौत हुई।













