मृत अवस्था में तेंदुआ

यूनिश खान, गड़ाकोटा। सागर एमपी

मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक माह में दूसरे तेंदुए की मौत हुई है।
सागर जिले के गढाकोटा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मुर्गा दरारिया के जंगल से लगे खेत मे फंदा डालकर तेंदुआ का शिकार किया गया था, हालाकि शिकार के आरोप में वन विभाग ने आरोपी भी गिरफ्तार किया है। वन विभाग ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेजा गया है।

'
IMG_20240819_154849
Picsart_26-08-13_15-04-08-358
Picsart_26-08-13_15-14-41-068
Picsart_26-08-13_15-12-22-148
Picsart_26-08-13_16-06-22-812
Picsart_26-08-13_16-05-09-691
Picsart_26-08-14_09-48-34-309
Picsart_26-08-14_09-51-32-871
Picsart_26-08-14_09-59-24-288
Picsart_26-08-14_09-57-18-780
Picsart_26-08-14_10-21-36-727
Picsart_26-08-14_10-20-29-451
previous arrow
next arrow
'

दरअसल मुर्गा दरारिया में खेत मे दिखे तेंदुए का वन विभाग द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा था कि तेंदुए का शव खेत मे बने फंदे में फंसा मिला। वन विभाग द्वारा डाग स्क्वायड द्वारा आरोपी की खोज की जा रही थी । डाग स्क्वायड टीम किशोरी पटेल के खेत मे बनी झोपड़ी में पहुंचा जहां फंदे के अलावा शिकार के उपकरण भी मिले जिसमें आरोपी को गिरफ्तार किया गया वहीं बीते दिनों में भी एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिला था। यह घटना लगभग एक महीने में दूसरी बताई जा रही है जहां गढ़ाकोटा वन परिक्षेत्र में दूसरे तेंदुए की मौत हुई है। सरकार वन्य जीवों के संरक्षण के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही है तो दूसरी ओर वन्य जीवों का शिकार होना सरकार के लिए पहेली बन गया है। पिछले एक माह में दो तेंदुएं मृत अवस्था में मिलने से वन विभाग वन्य जीव का संरक्षण करने में नाकाम नजर आ रहा है।
जब इस संबंध में वन परिक्षेत्र अधिकारी अभिनव दिवाकर से चर्चा हुई तो उन्होंने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम मुर्गा दरारिया रेंज में बुधवार को एक खेत के पास तेंदुआ मृत मिला। जिसका पोस्टमार्टम जबलपुर में कराया गया है , घटना स्थल पर सघन कार्यवाही कि डाग स्क्वायड टीम सागर,उड़नदस्ता दक्षिण सागर के द्वारा कि गई ओर एक आरोपी के घर से दो नग सींग ,लोहे कि राड,दो फंदा ,चार लकड़ी कि खुटिया,सागौन इमारती 5 नग प्राप्त हुई है ।आरोपी किशोरी पिता तातू पटेल निवासी मुर्गा दरारिया पर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 कि धारा 9,39,51 सहिपठित धारा 2 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!