मड़ियादो दमोह। देश का 77वां गणतंत्र दिवस मड़ियादो उप-तहसील परिसर में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर सामुदायिक ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत की सरपंच राधारानी अहिरवार ने ध्वजारोहण किया।
ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गईं, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।













