हटा–पन्ना मार्ग पर गैसाबाद के पास व्यारामा नदी पर बने पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियातन आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया है। पहले बाइक जैसे छोटे वाहन निकल रहे थे, लेकिन अब उन पर भी रोक लगा दी गई है। इससे स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश है।

मार्ग बंद होने से गैसाबाद सहित आसपास के गांवों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्र, मरीज, किसान और दैनिक काम से आने-जाने वाले लोगसबसे अधिक प्रभावित हैं। वैकल्पिक मार्ग न होने के कारण लोगों को कई किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि पुल की जर्जर स्थिति की जानकारी पहले से थी, लेकिन समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई। अब अचानक मार्ग बंद होने से जनजीवन प्रभावित हो गया है। लोगों ने प्रशासन से शीघ्र मरम्मत या वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है।

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!