पन्ना टाइगर रिजर्व के पन्ना कोर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जरघोबा में 23 जनवरी 2026 को तेंदुए के हमले में 10 वर्षीय बालक देव गोंड की मौत हो गई। सूचना मिलते ही वन विभाग, पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची।

महुआ के पेड़ के पास मिले शव के आसपास पंजों के निशान व अन्य साक्ष्यों के आधार पर हमला तेंदुए द्वारा किया जाना प्रतीत हुआ। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।

पन्ना टाइगर रिजर्व प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक परिवार को ₹8 लाख की अनुग्रह सहायता राशि का भुगतान 24 घंटे के भीतर कर दिया। साथ ही क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!