एक पक्ष के चार व्यक्ति हमले में गंभीर, पुलिस ने किया मामला दर्ज 
दमोह।एमपी
दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बहेरिया गांव के दो पक्षों में गुरुवार रात पुरानी रंजिश के चलते विवाद हो जाने पर जमकर हथियार,लाठियां चलने से दोनों पक्षों के करीब 7 लोग घायल हो जाने पर एक पक्ष गजेंद्र लोधी के चार लोगों को इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल ड्यूटी रत डॉक्टर महेश सिंह ने 4 लोगों का इलाज कर भर्ती किया है। जिसमें गजेंद्र लोधी सहित इंदुर लोधी, छोटू और नरेंद्र लोधी को सिर,हाथ, पैर और भी जगह गंभीर चोट आई है, घायल छोटू ने बताया कि हथियार, लाठी, लोहे की रॉड से नेपाल सिंह, भन्नू और नन्नू ने एकदम आकर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे जान बचा कर भागे। दूसरे पक्ष ने भी नोहटा थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें नेपाल सिंह, भन्नू और नन्नू लोधी घायल हुए हैं, जिनका इलाज सामूदायिक अस्पताल नोहटा में किया गया, घटना की जानकारी लगते ही मौके पर नोहटा थाना प्रभारी अरविंद सिंह और प्रधान आरक्षक प्रदीप तिवारी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से जानकारी लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश कि चलते दो पक्षों में विवाद हुआ है, जिसमें गजेंद्र लोधी एक पक्ष के चार लोग तो दूसरे पक्ष के नेपाल सिंह ने नोहटा थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। जहां दोनों पक्षों की ओर से पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर काउंटर का मामला दर्ज किया है।














