दमोह। एमपी
रजपुरा थाना प्रभारी राजीव पुरोहित की बिदाई
दूल्हे की तरह बिदा किया ग्रामीणों ने। 
दमोह जिले के थाना रजपुरा में पदस्थ थाना प्रभारी राजीव पुरोहित का तबादला तारादेही थाना हो गया है । थाना प्रभारी के अच्छे स्वभाव के चलते थाना क्षेत्र के रहवासियों ने उनके प्रति अच्छी छबि थी, स्थांतरण की खबर मिलने के बाद से ग्रामीणों में उदासी का माहौल निर्मित था , लेकिन स्थांतरण की प्रक्रिया तो आम है, बड़ी बात यह है की थाना प्रभारी राजीव पुरोहित के थाना छोड़ने के पहले ग्रामीणों द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें थाना क्षेत्र के लोगों ने बिदाई दी। बिदाई भी अनोखी थी, लोगो ने अपने चहेते दरोगा की दूल्हे की तरह घोड़े बे बैठा कर बरात जैसी स्थिति निर्मित कर स्वागत के साथ बिदा किया। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी राजीव पुरोहित का स्वागत कर उन्हे घोड़े पर बैठाया और गाजे बाजों के साथ शानदार विदाई दी। ढोल नगाड़ों की धुन पर लोग नाचते झूमते थाना प्रभारी की विदाई समारोह में शामिल हुए और घोड़े के आगे आगे चलते नजर आए । थाना परिसर में यह नज़ारा विवाह उत्सव जैसा नजर आया।













