दमोह।एमपी
जिला अस्पताल में एक महिला को डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया था, जहां डिलेवरी के दौरान नवजात शिशु की मौत होने पर परिजनों ने अस्पताल वालों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।परजनो द्वारा अस्पताल में हंगामा किया हालाकि तत्काल मौके पर पुलिस पहुंची और समझाइश दे कर लोगों को शांत कराया।
बताया जा रहा है पीड़ित महिला के परिजन शराब के नशे में थे जहां जिला अस्पताल व्यवस्थापक डॉक्टर सुरेंद्र सिंह ने नवजात शिशु की मौत का खेद जताया और शांति बनाए रखने की बात कही, जिला अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ बेहतर कार्य करने में लगा हुआ है, सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर कोतवाली से सब इंस्पेक्टर प्रदीप चौधरी, प्रधान आरक्षक नीरज श्रीवास्तव, आरक्षक केके लोधी, आरक्षक देशराज सहित पुलिस ने पहुंचकर परिजनों को समझाइश दी। बताया गया कि नारायण पिता कंसू प्रजापति निवासी हरदुआ घाट थाना नोहटा की पत्नी सुशीला को डिलीवरी होने पर भर्ती कराया गया है।













