दमोह।पन्ना मध्य प्रदेश में बीती 16 से 18 फरबरी को हुई गिद्ध गणना के आंकड़े सामने आए हैं जो पर्यावरण प्रेमियों के लिए सुखद खबर है। दमोह जिला के हटा तहसील के करीब एक दर्जन गांव पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में सामिल हैं, अकेले मड़ियादो बफर क्षेत्र में पांच प्रजाति के 89 गिद्ध मिले हैं । 
' '
इन गिद्धों में दुर्लभ प्रजाति का लाल सिर वाला गिद्ध भी सामिल है। हालाकि पूरे पीटीआर क्षेत्र की बात करे तो तीन वन क्षेत्रों में सात प्रजातियों के 827 वयस्क गिद्ध और 108 अवयस्क गिद्ध कुल मिलाकर 935 गिद्ध गणना में मिले हैं, पीटीआर में तीन दिन समाजसेवियों और वन्यजीव जानकारों ने गिद्दों की गणना का काम पन्ना टाइगर रिजर्व सहित उत्तर एवं दक्षिण वन मंडल में एक साथ शुरू किया था, जिसमे परिणाम सामने आ चुके है । पन्ना टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर बिजेंद्र झा का कहना है कि पन्ना टाइगर रिजर्व में गिद्धों की संख्या की बात करे तो पिछले वर्ष टाईगर रिजर्व में 666 के लगभग थी। जो बढ़कर इस वर्ष 935 हो गई है। जिसमे 827 वयस्क और 108 अवयस्क गिद्ध पाए गए है। साथ ही पन्ना टाइगर रिजर्व में 7 प्रकार के गिद्धों की प्रजाति पाई गई है और 68 गिद्धों के स्थल चिन्हित किये गए है। इसी प्रकार उत्तर वन मंड़ल और दक्षिण वन मंडल क्षेत्र में पिछली वर्ष की अपेक्षा बढ़ी है। जिस प्रकार से गिद्धों की संख्या पन्ना के जंगलों व पन्ना टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बढ़ रही उससे प्रबंधन में खुशी का माहौल है।












