♦पीड़िता की शिकायत पर आरोपी शिक्षक पर मामला दर्ज
दमोह।एमपी
दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक छात्रा के साथ शिक्षक द्वारा दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है, छात्रा की शिकायत के बाद आरोपी शिक्षक पर पॉक्सो, दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में हटा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई।
शिक्षक व कोचिंग संचालक पर युवती ने सालो से लगातार दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाते हुए महिला थाना दमोह में शिकायत दर्ज कराई,पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक योगेश आर्य पर पॉक्सो, दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर प्रकरण हटा थाना पुलिस को सोपा है।
पीड़िता का आरोप है कि वर्ष 2016-17 में 11 वी की छात्रा थी तब आरोपी शिक्षक स्कूल में अश्लीलता की और बाद में अच्छे नम्बर से परीक्षा पास कराने,प्रेक्टिकल में नम्बर देने का प्रलोभन देकर कोचिंग देने घर बुलाकर बलात्कर किया,और लगातार दुष्कर्म करता रहा,पीड़िता अपने गांव वापिस आ गई तो आरोपी मोबाइल में क्लिप के नाम पर ब्लैकमेल कर उसे परेशान कर धमकी देकर अपने पास बुलाता रहा।आरोप है कि पीड़िता के परिजनों ने जब उसकी दूसरी जगह शादी करनी चाही तो आरोपी ने लड़के पक्ष को मोबाइल क्लिप दिखाकर शादी भी तुड़वा दी,सनसनीखेज मामले के बाद हटा थाना पुलिस मामले की विवेचना में जुटी हुई है।












