सुधीर मिश्रा मड़ियादो (दमोह)
प्रसिद्ध जैन संत आचार्य विद्यासागर महाराज की विगत दिनों संपन्न हुई संल्लेखना समाधि के तहत पुराना थाना परिसर मडियादो में सकल जैन समाज के आव्हान पर विनयांजलि सभा का आयोजन किया गया । जिसमें सभी वर्ग के लोग और महिला मंडल शामिल हुआ।
उपस्थित अतिथियों द्वारा समाधिस्थ जैन आचार्य संत विद्यासागर जी महराज के चित्र के सामने पुष्प अर्पित और दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक जैन ने बहुत ही सराहनीय ढंग से आचार्य श्री के जीवन के विभिन्न महत्त्वपूर्ण पक्षों पर प्रकाश डालते हुए दृष्टांत सुनाते हुए कहा कि आचार्य विद्यासागर जैसे संत कभी इस धरा से जा नहीं सकते है उनके विचार उनका आशीर्वाद सदा उनके अनुयायियों के साथ है। विद्याधर विचारधारा सदा जीवित है और सनातन है।
विनयंजलि सभा मे नायब तहसीलदार शिवराम चढ़ार ने कहा की संतो और ऋषियों से हमे मानव जीवन को सफल बनाने की दिशा और ज्ञान मिलता है इसलिए संतो से मिले ज्ञान, तप, ओर दिशा को ग्रहण कर उनका आदर्श जीवन में पालन करना चाहिए। सभा में थाना प्रभारी ब्रजेश पांडे बताया की संत और ऋषि देव सम होते है इसलिए उनका सदा आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए। आज की वियांजली तभी सफल है जब हम अपने अवगुण का त्याग कर दे। ,वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ रामगोपाल सोनी, पूर्व बी ई ओ एस सी छिरोल्यां,प्रदीप गुप्ता ,सियाराम छिरोल्या, सुरेश पटेल, रूपचंद सैनी,प्रकाश चंद्र मिश्रा, गन्नू पटेल, जुगल दुबे,बसंत अग्रवाल,हरप्रसाद तंतुवाय,रमाकांत अग्रवाल, लक्ष्मण तिवारी गैसाबाद, गोपाल पटेल दादपुर, रणधीर दहिया , रामशंकर छिरोल्य, सोनू गोस्वामी, उमाकांत छिरोल्या बिरजू आदिवासी, लक्ष्मण अग्रवाल,वीरेंद्र जैन, सुमत जैन, कलू जैन,अजित जैन,राजकुमार जैन,राजेंद्र जैन,दीपक जैन,ज्ञानी जैन, सिल्ले जैन,कमलचंद्र जैन,सहित भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।













