हिंडोरिया नगर के समीप ताज पुलिया पर हुआ हादसा
दमोह एमपी। जिले के हिंडोरिया दमोह कुंडलपुर मार्ग पर एक गिट्टी से लोड हाइवा अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गया। पुलिया से गिरने के पहले हाइवा द्वारा दो बाईकों को टक्कर मार दी जिसमे बाइक सवार तीन व्यक्तियों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, तथा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।
हादसे में एक मृतक कपिल अहिरवार पिता बलीराम अहिरवार निवासी हिंडोरिया वार्ड नंबर 11 बताया जा रहा है, अन्य दो युवकों की शिनाख्त करने में पुलिस लगी हुई है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।













