हटा,दमोह(एमपी) बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक पिता द्वारा अपने ही मासूम बेटे के साथ अभद्र भाषा का स्तेमाल कर पुल के ऊपर से नदी में फेंकने की धमकी भरा वीडियो रील बना कर शेयर किया गया था। उक्त वीडियो देखें जाने के बाद मामला पुलिस द्वारा संज्ञान में लिया और जांच पड़ताल की गई। जिसके बाद वीडियो बनाने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो दमोह जिले के हटा अनुविभाग के ब्यारमा नदी के पुल पर बनाया गया था । उक्त वीडियो को देखने के बाद स्थानीय लोगों और समाजसेवियों ने विरोध जताया जिसके बाद दमोह एसपी द्वारा मामले को संज्ञान में लिया और हटा एसडीओपी को जांच के निर्देश दिया जिसके बाद थाना रनेह में रील बनाने वाले पिता बंदा गांव निवासी बलराम वर्मन पर एफआईआर दर्ज की गई। इस के द्वारा 29 फरवरी को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने ही बच्चे को कॉलर से पकड़कर पुल के ऊपर लटकाते हुए पुल से फेंक देनी की धमकी देते हुए एवं गाली गलौज करते हुए एक वीडियो बनाया था ।
रनेह थाना प्रभारी प्रीती पांडे ने बताया मामले की जांच के बाद आरोपी पिता बलराम वर्मन पर धारा 336, 294 ताहि.75 किशोर न्याय अधिनियम 2015 के अन्तर्गत अपराध क्रमांक 25/24 विवेचना मे लिया गया हैं जिस पर कार्यवाही की गई है।

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!