जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर नाका चौकी के समीप ग्राम बालाकोट में देर रात एक व्यक्ति की मारपीट कर मुंह में कपड़ा दबाकर हत्या का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद हत्यारे चोर मौके से भागने में कामयाब हो गए। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के घर में डिलीवरी होने के कारण सभी लोग अस्पताल में थे, तभी देर रात अज्ञात चार पांच चोरों ने आकर घर में अकेले व्यक्ति दामोदर बंसल उम्र 45 वर्ष के साथ मारपीट कर कपड़ा से मुंह दबा दिया और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर चोर भाग निकले, जहां मौके पर एसपी सुनील तिवारी, सीएसपी अभिषेक तिवारी, टीआई रवींद्र बागरी, फिंगरप्रिंट, एफ एस एल और पुलिस ने पहुंच कर पंचनामा पोस्टमार्टम कार्रवाई कर 302 कायम किया है और अज्ञात हत्यारे चोरों की तलास में जुट गई है।
एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद