हटा,दमोह(एमपी) रनेह थाना क्षेत्र अंतर्गत बमोरी उद्देशा गांव में एक नाबालिग की खेत पर काम करने के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार गांव का ही एक किसान नीरज 17 वर्ष पिता कल्लन अहिरवार को खेत पर थ्रेसिंग के लिए ले गया था।
परिजनों का आरोप संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
मृतक के परिजनों का आरोप है की लड़के के साथ क्या हादसा हुआ हमें जानकारी दिए बिना ही उसे हटा अस्पताल पहुंचाया गया और हमें लड़के की मौत के बाद जानकारी दी गई की करेंट लगने से मौत हुई है। जब हम लोग हटा पहुंचे तो हमें ऐसा कुछ देखने नहीं मिला की लड़के को करंट लगा है। पिता का आरोप है टी थ्रेसिंग कार्य होने के बाद अनाज की बोरियां ट्रेक्टर ट्राली पर लाद कर घर वापिस लौट ने के दौरान बच्चे को बोरियों में दब कर मौत हुई है।
अस्पताल से थाने ले कर पहुंचे शव
इसी आशंका के चलते परिजन शव को अस्पताल से उठा कर पुलिस थाने पहुंचे और कारवाई की मांग करने लगे, हालाकि पुलिस द्वारा मामले की जांच कर उचित कारवाई का आश्वासन देने के बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले गए।













