रिपोर्टर यूसुफ पठान
हटा,दमोह (एमपी)

जिले के मड़ियादो में थाना प्रभारी बृजेश पांडे के द्वारा आगामी त्यौहार होली रंग पंचमी एवं ईद उल फितर जैसे त्योहारों को देखते हुए पुराना थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का किया । जिसमें नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ होली उत्सव समिति के आयोजक एवं डीजे संचालक की मौजूदगी रही। बैठक में थाना प्रभारी ने संबोधित करते कहा कि आचार संहिता के चलते हमें समस्त पर्व‌ शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से सभी त्योहार मानना है, आगामी त्योहार होली रंग पंचमी ईद उल फितर जैसे त्योहारों को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण मनाने की अपील की। साथ ही विशेष रूप से आचार संहिता का उल्लंघन ना करते हुए डीजे संचालकों को डीजे ना बजाने की हिदायत दी गई।
इस अवसर पर कमलेश चौदहा, अभिषेक जैन, प्रिंसदीप खटीक, गुड्डा पुरानी, रामकरण अहिरवार, भवानी लंबरदार,गफ्फार पठान, हनीफ अली, अयूब पठान आदि उपस्थित रहे।

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!