हटा, दमोह (एमपी) मंगलवार दोपहर थाना क्षेत्र मड़ियादो अंतर्गत राजपुरा मड़ियादो मार्ग पर कंचन नाला के समीप दो बाइके आपस में टकरा गई, इस हादसे में दोनों बाईक पर सवार चार घायल हुए हैं। 
' '
घायलों में एक महिला सामिल है। हादसे की सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंची हटा थाना से हड्रेड डायल वाहन की मदद से पुलिस द्वारा हटा सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां घायलों का इलाज जारी है। घायलों में राधारानी पति रामकिशन, भारत पिता तीरथ, विज्जू पिता रामप्रसाद निवासी अमझिर और लल्लू पिता कुटऊ अहिरवार निवासी मड़ियादो बताएं जा रहे हैं।












