बाईक सवार को पीछे से मारी टक्कर, पत्नी की मौत पति घायल

हटा,दमोह(एमपी) गुरुवार पुरानाखेडा गांव के समीप एक बाईक सवार को अज्ञात पिक अप वाहन द्वारा बाईक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाईक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, वही बाईक चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार रूपी बाई 60 वर्ष निवासी अमझिर बाईक से पति नोला बंजारा के साथ महुआ खेड़ा गांव की और से रजपुरा मुख्य मार्ग की ओर आ रही थी उसी दिशा में पीछे से आ रही पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। जिस हादसे में महिला की मौत हो गई और बाईक चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है।

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!