यूसुफ पठान दमोह(एमपी) दमोह लोकसभा सीट के लिए हुए मतदान में ग्रामीण अंचल में भी मतदाताओं में उत्साह देखा गया। सुबह से ही पोलिग बूथों पर मतदाताओं की लाइन लगी देखने मिली।

जहां मतदान करने युवा, बुजुर्ग महिलाओं को लाइन में खड़े होकर मतदान के लिए उत्साहित देखा गया तो वहीं एक दुल्हन भी मंडप छोड़ मतदान करने मड़ियादो प्राथमिक स्कूल के मतदान केंद्र पहुंची दरअसल गांव के प्रमोद सोनी की बेटी सोनाली की 25 अप्रैल को सादी थी 26 अप्रैल को बिदाई होना थी बिदाई होने के पहले सोनाली ने मतदान कर अपना कर्तव्य निभाया।
दुल्हन सोनाली पिता प्रमोद सोनी वा अपने परिजनों के साथ सुबह मतदान केंद्र पहुंची और वोट किया। दुल्हन ने सभी से मतदान करने की अपील भी की। दुल्हन के साथ उनके परिजन विष्णु सोनी, बहन शिवानी, कमलेश मौजूद रहे।













