पन्ना।एमपी
पन्ना टाइगर रिजर्व में एक नाबालिग बाघिन को बेहोश कर ग्राम बराच के समीप वन क्षेत्र में छोड़ा गया। विगत कुछ दिनों से एक नाबालिग बाघिन ग्राम डोभा एवं बराच के क्षेत्र में स्वतंत्र रूप से विचरण करती देखी गई। समय-समय पर पन्ना टाइगर रिजर्व के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा बाघिन पर निगरानी रखी गई तथा यह प्रयास किया गया कि वह वन क्षेत्र में स्वतंत्र रूप से विचरण करे, किन्तु दिनांक 01 एवं 02 मई 2024 की रात्रि में बाघिन ग्राम बराच के समीप देखी गई।
Picsart_25-01-20_11-24-49-365
IMG_20240819_154849
तथा मवेशियों के वध के कारण पार्क प्रबंधन द्वारा मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक कार्यालय से अनुमति प्राप्त कर दिनांक 02.05.2024 को 06 हाथियों की सहायता से बाघिन को बेहोश कर बीट मथुरापुर (उत्तर पन्ना वनमण्डल) के कक्ष क्रमांक पी-424 से पन्ना टाइगर को रिजर्व के कोर क्षेत्र में स्वतन्त्र रूप से विचरण करने हेतु छोड़ा गया। बेहोशी के दौरान नाबालिग बाघिन की सतत निगरानी हेतु रेडियो कॉलर लगाया गया। नाबालिग बाघिन की एनेस्थीसिया प्रक्रिया के दौरान बाघिन के शरीर के सभी जैविक नमूने लिए गए तथा स्वास्थ्य संबंधी मापदंड लिए गए। बाघिन स्वस्थ लग रही थी। इसलिए उसे बड़गड़ी के वन क्षेत्र में स्वतंत्र रूप से विचरण करने के लिए छोड़ दिया गया। इस रेस्क्यू को सफलतापूर्वक अंजाम देने में पन्ना टाइगर रिजर्व के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ-साथ पुलिस विभाग तथा उत्तर पन्ना वन मंडल के अधिकारियों/कर्मचारियों का सहयोग रहा।
एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद