दमोह।पन्ना

'
IMG_20240819_154849
Picsart_26-08-13_15-04-08-358
Picsart_26-08-13_15-14-41-068
Picsart_26-08-13_15-12-22-148
Picsart_26-08-13_16-06-22-812
Picsart_26-08-13_16-05-09-691
Picsart_26-08-14_09-48-34-309
Picsart_26-08-14_09-51-32-871
Picsart_26-08-14_09-59-24-288
Picsart_26-08-14_09-57-18-780
Picsart_26-08-14_10-21-36-727
Picsart_26-08-14_10-20-29-451
previous arrow
next arrow
'
कर्मचारी स्वत्व निवारण शिविर सहभागिता बैठक लेने मड़ियादो बफर कार्यालय पँहुची पन्ना टाइगर रिजर्व की क्षेत्र सञ्चालक अंजना सुचिता तिर्की ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया किया कि उनकी सभी समस्याओं का निराकरण समय से होगा,टाईगर रिजर्व का सभी अमला पूरी मुस्तेदी से वन व वन्यजीवो के संरक्षण के लिए कार्य करें और किसी भी प्रकार की समस्या आने पर अपने वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग ले। क्षेत्र संचालक ने बैठक में सभी कर्मचारियों से उनकी समस्याएं जानी जिसमे वन कर्मचारियों ने समयमान वेतनमान, जीपीएफ निराकरण,वेतन भुगतान और रेंज में श्रमिकों की कमी आदि की समस्या बताई।

क्षेत्र संचालक अंजना सुचिता तिर्की ने मड़ियादो बफरजोन क्षेत्र का ओचक निरीक्षण भी किया जिसमें आर डी एफ 365 प्लांटेशन, ढूला और कलकूआ के निगरानी टावर, वन चौकी चोरईया,मनकपुरा वैरियर,वनरक्षक आवास मड़ियादो ,अमझिर आदि का जायजा लिया और चोरईया वन चौकी की सराहना भी की।
उन्होंने वनकर्मियों के नए आवास ,परिक्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था के लिए और बेहतर प्रबंधन की भी बात कही,साथ ही केन वेतवा परियोजना में अधिकृत की गई भूमि की सुरक्षा के लिए सुरक्षा दीवार आदि बनाए जाने की भी बात कही। क्षेत्र सञ्चालक ने बताया कि पन्ना टाइगर रिजर्व की सुरक्षा व्यवस्था के लिए शासन से 55 वनरक्षक की मांग की गई है जो जल्द पूरा होने की उम्मीद है, क्षेत्र सञ्चालक के भृमण के दौरान वनपरिक्षेञ अधिकारी हृदेश हरि भार्गव,प्रभारी वनक्षेत्रपाल जी एस चौहान,सहित वनकर्मियों की मौजूदगी रही।

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!