चपरासी ही निकला मास्टरमाइंड, 3 आरोपी गिरफ्तार,42 लाख बरामद
हटा,दमोह(एमपी) दमोह जिले के मगरोन थाना क्षेत्र के फतेहपुर चौकी अंतर्गत मध्यांचल बैंक में मंगलवार देर साम हुई लूट का पुलिस ने कुछ घण्टे में ही खुलासा कर दिया, लूट मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 42 लाख रुपये नकद बरामद कर लिए है,दमोह पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के नेतृत्व में पुलिस को सफलता मिली ।
बैंक का चपरासी रोहित विश्वकर्मा ही घटना का मास्टरमाइंड निकला जिसने अपने दो दोस्तो के साथ मिलकर योजनबद्ध तरीके से बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दिया
मंगलवार रात करीब 7 से साढ़े सात के बीच अज्ञात लुटेरों ने नकाबपोश बदमाशो ने बैंक में घुसकर चपरासी से मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया था, सनसनीखेज वारदात के बाद फतेहपुर, हटा सहित कई थानों की पुलिस, एसपी दमोह और डीआईजी सागर रेज सुनील जेन घटनास्थल पर पहुंचे थे मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने कथित घायल चपरासी से सख्ती से पूछताछ की तो घटना का खुलासा हो गया,आगे पुलिस जांच जारी है।













