दमोह।
हटा अनुविभाग के मड़ियादो थाना का मामला
यूसुफ पठान,दमोह (एमपी)
हटा अनुविभाग के थाना क्षेत्र मड़ियादो में अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हालाकि मृतक शंकर आदिवासी के पुत्रों का कहना है की उनके पिता की मौत गांव के ही चार,पांच लोगों की पिटाई से हुई है।

थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक शंकर आदिवासी का विवाद आज सुबह उसके ही मुहल्ले के बिज्जु आदिवासी के साथ हुआ था, बिजजू की रिपोर्ट पर शंकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी , आरोपी मृतक शंकर द्वारा बिज्जू आदिवासी पर कुल्हाड़ी से हमला करने की रिपोर्ट बिज्जू द्वारा दर्ज कराई थी। बिज्जू की एमएलसी भी कराई थी, कुछ समय बाद शंकर की मौत की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई है। शव का पंचनामा कारवाई कर पोस्ट मार्टम कराया जा रहा है।













