अवैध क्लीनिक, झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप
दमोह।एमपी .दमोह जिले में इन दिनों अवैध क्लीनिक और बिना डिग्री क्लीनिक संचालित कर रहे कथित (झोला छाप) डाक्टरों पर प्रशासन का डंडा चल रहा है, गुरुवार मड़ियादो कस्बे में एक बंगाली डॉक्टर जो की चांदसी दवाखाना के नाम से क्लीनिक संचालित कर रहा था। जिस क्लीनिक पर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर उमाशंकर पटेल नायब तहसीलदार मानसी अग्रवाल द्वारा अवैध क्लीनिक को सील किया हालाकि क्लीनिक संचालित कर रहा कथित डॉक्टर मौके का फायदा उठाकर रफू चक्कर हो गया था।
उल्लेखनीय है शहर सहित ग्रामीण अंचलों में कथित बंगाली डॉक्टर अपनी दुकानें सजाएं बैठे है और बड़े बड़े बोर्ड लगा कर टीवी से लेकर कैंसर जैसी घातक रोगों का इलाज करने सीधे साधे मरीजों को गुमराह कर जान से खिलवाड़ कर उनका माल लूट रहे हैं।
उक्त कारवाई स्वास्थ्य और राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त रूप से की गई। इसके पहले पथरिया, और हटा अंतर्गत हिनोता कस्बे में भी की गई थी।
कारवाई से कथित डॉक्टर अपनी अपनी क्लीनिक बंद कर भाग चुके हैं। कारवाई में सीबीएमओ उमाशंकर पटेल, नायब तहसील दार मानसी अग्रवाल , बुद्धन तंतुवाय, श्रीराम गोस्वामी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।












