दमोह।एमपी
शुक्रवार एक व्यक्ति रीछ के हमले में घायल हो गया जिसे परिजन मड़ियादो स्वास्थ्य केंद्र ले कर आए घायल व्यक्ति पूरन लोधी निवासी मुहरई ने बताया तेंदू पत्ता तोड़ने जंगल गया था अचानक झाड़ियों में से रीछ निकल कर आया और मेरी तरफ दौड़ा, जिसके डर से में पेड़ पर चढ़ गया, रीछ भी पेड़ पर चढ़ गया तो ने जान बचाने पेड़ से कूद गया जिसमे में घायल हो गया रीछ से मेने किसी तरह अपनी जान बचाई ।

बता दें कि मड़ियादो का जंगल पन्ना टाइगर रिजर्व का एक हिस्सा है और बफर क्षेत्र होने के कारण जंगल में विभिन्न प्रकार के वन्य प्राणियों की प्रजाति देखने मिली है जिनमे खुखार रीछ, तेंदुआ,भेड़िया और जंगली सुअर सामिल हैं, ऐसे में ग्रामीणों को जंगल में जाने के दौरान सावधानी बरतनी चाहिए। वन परिक्षेत्र अधिकारी ऋषि तिवारी द्वारा घायल व्यक्ति की तात्कालिक मदद हेतु वन समति अध्यक्ष मड़ियादो और सहायक परिक्षेत्र अधिकारी को मड़ियादो स्वास्थ्य केंद्र भेजकर 2हजार रूपए आर्थिक मदद दी।













