हिंडोरिया थाने के बिलाई चौकी के अंतर्गत ग्राम रौडा़ में एक साथ तीन मौत
दमोह।एमपी सुजात खान, हिण्डोरिया:- हिंडोरिया थाना अंतर्गत आने वाली छापरी ठाकुर ग्राम पंचायत के गांव रौंडा़ में एक विक्षिप्त युवक ने अपनी पत्नी एवं दूधमुही बच्ची की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी। एवं उसके बाद स्वंय फांसी लगा ली।
प्राप्त जानकारी से ज्ञात हुआ है कि ग्राम रौंडा़ मे खेर माता जी के बगल में रहने वाले मनोज पटेल पिता कोमल पटेल 26 वर्ष ने किसी अज्ञात कारण बस अपनी पत्नी सोमा बाई पटैल 24 वर्ष एवं बच्ची देविका पटेल 6 माह की कुल्हाड़ी से गर्दन पर प्रहार कर हत्या कर दी। एवं स्वंय ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। पता चला है कि उपरोक्त युवक मनोज मानसिक रूप से कमजोर था । एवं उसके माता-पिता उसे कभी अकेला नहीं छोड़ते थे। शुक्रवार की शाम लगभग 04 बजे के आसपास उनके पिता कोमल पटेल खेती-बाड़ी के काम से खेत पर गए हुए थे ! उनके साथ मे मनोज की ही एक पुत्री भी साथ गई हुई थी । जबकि मनोज की दूसरी पुत्री गांव में कहीं खेल कूद रही थी मां भी घर पर नहीं थी। इसी दौरान मनोज ने यह वारदात कर डाली । एवं स्वयं घर में ही फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। ये भी पता चला है कि मनोज की शादी 7-8 वर्ष पूर्व मडियादो मे हुई थी। शादी के बाद मनोज की तीन बच्चियों भी थी । घटना की सूचना पाकर हिंडोरिया पुलिस टीआई अमित गौतम अपने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं । घटना की वास्तविक वास्तविक स्थिति विवेचना के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।












