लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफास, हटा पुलिस ने किया खुलासा
'
IMG_20240819_154849
Picsart_26-08-13_15-04-08-358
Picsart_26-08-13_15-14-41-068
Picsart_26-08-13_15-12-22-148
Picsart_26-08-13_16-06-22-812
Picsart_26-08-13_16-05-09-691
Picsart_26-08-14_09-48-34-309
Picsart_26-08-14_09-51-32-871
Picsart_26-08-14_09-59-24-288
Picsart_26-08-14_09-57-18-780
Picsart_26-08-14_10-21-36-727
Picsart_26-08-14_10-20-29-451
previous arrow
next arrow
'

हटा,दमोह (एमपी) अविवाहित युवकों की शादी कराने का झांसा देने वाले गिरोह का हटा पुलिस द्वारा पर्दाफाश कर कारवाई की है। क्षेत्र में एक गिरोह लंबे समय से सक्रिय था जो अनेक लोगों के साथ धोकाधड़ी कर चूना लगा चुका है।

एसडीओपी हटा नितेश पटेल

हटा एसडीओपी नितेश पटेल ने बताया
दमोह पुलिस कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिये असामाजिक तत्वों एवं अपराधियों पर लगातार कार्यवाही कर रही है इसी कड़ी में थाना हटा अंतर्गत हटा के एक युवक द्वारा थाना पर शादी करके दुल्हन पर संदेह होने पर शिकायत की थी।

आरोपी दुल्हन

मामले की जाँच पर पाया गया कि उक्त युवक ने दिनाँक 20.05.2024 को रेखा तिवारी निवासी बकरी जिला सतना से (बताये अनुसार) बांदकपुर से शादी कर ली थी। जो शादी के ऐवज में 1,50,000 रूपये लिये थे, शादी करके उक्त महिला रात्रि मे घर से भागने हेतु उक्त महिला अपने भाई की झूठी ऐक्सीडेंट की घटना होने की बात कहकर अकेली जाने की कहने लगी तब उक्त परिवार को महिला के आचरण पर संदेह हुआ और पुलिस को सूचना दी उक्त महिला के आधार कार्ड की सत्यता की जाँच की गयी तो उस आधार कार्ड के नाम का कोई व्यक्ति नही होना पाया गया। जो उक्त महिला (उमा लोधी असल नाम) से पूछताछ पर उसके साथ गिरोह में शामिल सचिन तिवारी, मोहित सोनी और रम्मू लोधी का नाम सामने आये है जिनपर धारा 420, 465, 468, 471, 120 बी भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की जाँच करने पर पाया गया कि उक्त महिला अपने गिरोह के सहयोग से पैसों के ऐवज मे ऐसे व्यक्तियो से शादी करती है, जिनकी शादी नही हो रही हो। ऐसे ही गिरोह का पर्दाफास पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन तथा एसडीओपी नितेश पटेल के मार्गदर्शन में हटा पुलिस के द्वारा किया गया है। उक्त कार्य में लिप्त आरोपियों के नाम रेखा तिवारी,सचिन तिवारी, मोहित सोनी,रम्मू लोधी, दीनदयाल पाण्डेय है। उक्त कारवाई में
थाना प्रभारी हटा, थाना प्रभारी कुम्हारी उनि रोहित द्विवेदी, थाना प्रभारी रजपुरा उनि. धर्मेन्द्र गुर्जर, थाना प्रभारी गैसाबाद उनि विकास चौहान, उनि बलवंत हजारी, थाना पटेरा सायवर टीम दमोह एवं थाना स्टाफ हटा की अहम भूमिका रही।

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!