हटा,दमोह एमपी
बीते 18 मई को मड़ियादो कस्बे में हुई वृद्ध शंकर आदिवासी की हत्या में फरार दो आरोपियों को आज मड़ियादो पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया है।
' '
उल्लेखनीय है बीते 12 दिन पहले शंकर आदिवासी की कस्बे के बाबा घाट नाले पर एक ही परिवार के पिता पुत्री सहित तीन भाइयों द्वारा पीट पीट कर हत्या करने का आरोप मृतक शंकर के परिजनों द्वारा लगाया गया था। घटना के बाद पुलिस द्वारा पिता बिज्जू , बेटी उर्मिला, पुत्र बद्री को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज दिया था। दो आरोपी बंटी और दुर्ग घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भागने में सफल हो गए थे।थाना प्रभारी बृजेश पांडे ने बताया हत्या के जुर्म में एक महिला सहित पांच लोग आरोपी थे, जिनमें तीन पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिए थे दो आरोपी बंटी और दुर्ग को भी गिरफ्तार कर लिया है। अब शंकर आदिवासी की हत्या के सभी आरोपी गिरफ्तार कर जेल जा चुके हैं।













