हटा,दमोह (एमपी) बुधवार सुनार नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय अमित साहू रसीलपुर हाल निवास हटा की पानी में डूबने से मौत हो गई थी जिसका शव कठिन परिश्रम करके पुलिस ने बरामद किया था।
नीद से जागा प्रशासन

उल्लेखनीय है की भीषण गर्मी के चलते हजारों की संख्या में लोग परिवार सहित हारट गांव के समीप सुनार नदी स्थित भदभदा वाटर फाल पर नहाने जा रहे थे।

जिसमे बच्चे भी शामिल होते थे। ऐसे में जरा सी चूक हादसे का कारण बन सकती थी। इस और किसी का ध्यान नहीं था बुधवार व्यक्ति की मौत के बाद एसडीएम पथरिया महेंद्र गुप्ता द्वारा आमजनों पर नहाने पर प्रतिबंध लगा दिया साथ ही धारा 144 लगाने के आदेश जारी किया उन्होंने बताया उलंघन करने पर 188 के तहत कारवाई की जाएगी।














