हटा,दमोह (एमपी) जनपद पंचायत हटा अंतर्गत ग्राम पंचायत रजपुरा के दर्जनों गरीब परिवारों द्वारा गुरुवार हटा एसडीएम को ज्ञापन देकर उनकी भूमि अधिग्रहण कर वन विभाग को देने पर विरोध दर्ज कराया है। लोगों की मांग है वह वर्षो से राजस्व की भूमि पर कब्जा कर रह रहें हैं। अगर हम से हमारा रहवास छीन लिया तो हम कहां जाएंगे, हमारे बच्चों का क्या होगा।
दरअसल शक्कर लिंक परियोजना के लिए फॉरेस्ट विभाग से भूमि अधिग्रहण कर सासन ने फारेस्ट विभाग को राजस्व भूमि बदले में दी गई है।
राजस्व भूमि अधिग्रहण हेतु इन परिवारों को भूमि खाली करने नोटिस जारी किए थे, जिसके बाद यह परिवार एसडीएम के पास पहुंचे और गुहार लगाई। इस दौरान उगर सिंह,गणेश रैकवार, मथरा, संतोष, करण सिंह, गोपाल, महेंद्र , प्रकाश, हरि सहित बड़ी संख्या में लोग मोजूद रहे।













