हटा, दमोह एमपी. सोमवार कलेक्टर सुधीर कोचर द्वारा हटा नगर स्थित सुनार नदी के हजारी घाट पर पहुंच कर सुनार नदी में चल रहे सफाई अभियान में हिस्सा लिया, और सफाई कर श्रमदान किया। कलेक्टर के साथ नगरपालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र खटीक,सहित कई जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने नदी में साफ सफाई कर श्रमदान किया।
' '
बता दें की जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले भर जगह जगह नदी नालों और प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण के दिशा में कार्य किया जा रहा है जिस में कलेक्टर द्वारा श्रमदान कर लोगों को जल संरक्षण करने प्रेरित किया जा रहा है।












