पन्ना,एमपी । पन्ना टाइगर रिजर्व में एक मादा हाथी केन कली ने दो अगस्त की रात्रि 02.30 बजे हाथी कैम्प हिनौता में मादा बच्चे को जन्म दिया। फील्ड डायरेक्टर पन्ना टाइगर रिजर्व द्वारा प्रेस नोट जारी कर मीडिया को इस की जानकारी दी, नवजात हाथी बच्चे का बजन 95.5 कि.ग्राम मापा गया। बच्चा एवं मॉ दोनो स्वस्थ्य हैं। मादा बच्चे का पिता गणेश हाथी है । टाइगर रिजर्व प्रबंधन में एक और मेहमान बड़ने से खुशी की लहर है। अब पन्ना टाइगर रिजर्व में हाथियों की संख्या 19 पहुंच चुकी है।













