
मड़ियादो – बर्धा मार्ग पर हुआ हादसा
दमोह: मडिय़ादो-थाना क्षेत्र मडिय़ादो अंतर्गत ग्राम पाठा ग्राम के समीप मडिय़ादो बर्धा मार्ग पर बुधवार दोपहर हुए सडक़ हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे की जानकारी मिलने पर 108 वाहन की मदद से युवक को मडिय़ादो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से उसकी हालत देखते हुए हटा सिविल अस्पताल रेफर किया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति संदीप पिता सुखदेव पटैल उम्र 22वर्ष निवासी सुनवानी जिला पन्ना का बताया जा रहा है जो बाईक से सागर से लौट कर घर जा रहा था जिसे अज्ञात कार ने टक्कर मार दी और घटना स्थल से भाग निकले सूचना पर घटना स्थल पर मडिय़ादो पुलिस पहुंची और मामले की जांच कर रही है।













