कार्यवाही: रजपुरा क्षेत्र में अवैध डस्ट परिवहन करते 2 हाइवा जब्त,खनिज विभाग की कार्यवाही

दमोह : दमोह जिला खनिज अधिकारी ने बुधवार को रजपुरा थाना क्षेत्र के दमोतीपुरा के पास अबैध डस्ट का परिवहन करते दो हाइवा जब्त किए हैं। जब्त हाइवा वाहनों  को थाना परिसर रजपुरा में रखा गया है। बताया जा रहा छतरपुर जिले के बड़ामलहरा से उक्त दोनों हाइवा डस्ट भरकर मडियादो की तरफ आ रहे थे । जिसे  खनिज टीम की कार्यवाही दौरान चालक द्वारा डस्ट से जुड़े वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर कार्यवाही की गई । इस संबंध में थाना प्रभारी रजपुरा राजीव पुरोहित ने बताया की दो हाइवा खनिज टीम द्वारा जब्त कर पुलिस को दिए गए जिसकी लिखित सूचना दी गई है ।

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!