रजपुरा,मड़ियादो मार्ग पर कंचन पुल पर हुआ हादसा
दमोह। जिले के थाना क्षेत्र मड़ियादो में बारिश के चलते उफनाए नाले में कंचन पुल से ट्रैक्टर ट्रॉली गिर गई, हादसे में चालक बाल बाल बच गए।जानकारी के अनुसार एक ट्रैक्टर ट्रॉली में डस्ट लेकर मड़ियादो से रजपुरा की ओर जा रहा था। कंचन पुल बारिश के कारण डूबा हुआ था।हालाकि पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी वहा मोजूद थे और अस्थाई बेरीयल लगा कर आवागमन बंद किए थे।
पीडब्ल्यूडी के मेट कनछेदी की माने तो पुल पर अधिक पानी था, लेकिन रोकने के बाद भी ट्रैक्टर चालक नहीं माना और हादसे का शिकार हो गया।













