दल दल बने मार्ग से परेशान ग्रामीणों ने कलेक्टर को बताई पीड़ा

हटा,दमोह। शुक्रवार दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर उप तहसील मड़ियादो स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया निरीक्षण के दौरान एसडीएम राकेश मरकाम,मड़ियादो नायब तहसीलदार शिवराम चढ़ार, बीएमओ डॉक्टर उमा शंकर पटेल मौजूद थे।

ग्रामीणों ने रोका रास्ता बोले साहब हमारी सुनो

ग्राम पंचायत मड़ियादो में कुशवाहा समाज के लोगो द्वारा अस्पताल परिसर में एकत्र हो कर दल दल बने मार्गो से होने वाली पीड़ा सुनाई । लोग बोले साहब हम लोग मार्ग के कच्चा होने से बारिश के चार माह नारकीय जिंदगी जीते हैं। लोगों ने बताया तीन मार्गो की हालत बहुत ही दयनीय स्थिति में है इनका निर्माण कराया जाए।
कलेक्टर द्वारा लोगो को सड़क निर्माण कराने का आश्वासन दिया और जनपद पंचायत सीईओ हटा को मौका स्थल पर पहुंच कर आवशक कारवाई के निर्देश दिए।

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!