दमोह। बटियागढ़।

' '
हरदुआ जामसा गांव में डायरिया के चपेट में करीब 3सेकड़ा मरीज आने से गांव में हड़कंप के हालत बने हुए है । बीमार व्यक्तियों में एक की मौत की भी खबर है। हालाकि स्वास्थ्य अमला जी जान से बीमारी पर नियंत्रण पाने में जुटा है, शुक्रवार दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर हरदुआ जामसा गांव पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। स्वास्थ्य अमले को आवश्यक निर्देश दिए और ग्रामीणों से चर्चा की।












